क्यूँ नाराज हो जाते हो तुम मुझसे ? $oni.
कितना मुश्किल है तुम्हे समझ पाना
कभी मुस्कराते हो तो कभी नाराज हो जाते हो
पल प्रतिपल बदलती है तुम्हारी सूरत
कभी कल तो कभी आज हो जाते हो
मेरी सांसों में खनकती है तुम्हारी खुशबू
इनमें ढलकर सांसों के साज हो जाते हो
कैसे समझे क्या खता हुई हमसे
तुम्ही बता दो तुम नाराज क्यों हो जाते हो.....
No comments:
Post a Comment